थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पुराना सीमा विवाद एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। ASEAN हाल ही में हुए हवाई हमलों और गोलीबारी के बाद दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर दी है।
विशेष रूप से प्रेह विहार मंदिर के पास हालात और भी संवेदनशील बने हुए हैं। यही इलाका वर्षों से दोनों देशों के बीच विवाद का कारण रहा है।
थाई सेना ने दावा किया है कि कंबोडिया की ओर से की गई भूमिगत बारूदी सुरंगों (Landmines) से उनके कई जवान घायल हुए हैं, जबकि कंबोडिया ने एयरस्ट्राइक को आक्रामक करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाने की चेतावनी दी है।
इस स्थिति पर ASEAN देश भी बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता की उम्मीद जताई जा रही है।
जनता में डर का माहौल है, कई सीमावर्ती गाँव खाली कराए गए हैं। मानवाधिकार संगठन भी चिंता जता चुके हैं कि आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है।